फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण में लापरवाही बरतने पर कार्यदायी संस्था सहित सहित नौ अधिकारियों से जवाब तलब

विज्ञापन
haunted highways
विज्ञापन
एटा। जिले की सड़कों के निर्माण और दुरुस्त करने में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की गई है। एटा-अलीगंज रोड के लिए दुरुस्त करने का अनुबंध होने के बाद भी कार्यदायी संस्था ने निर्माण पूरा नहीं कराया। मामले में डीएम ने नाराजगी जाहिर की, तो कार्यदायी संस्था समेत नौ अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, एटा-अलीगंज मार्ग पर हुए गड्ढों को भरने और मार्ग को दुरुस्त करने के लिए लगातार जिला प्रशासन से मांग की जा रही थी। इसे लेकर लोक निर्माण विभाग ने कार्यदायी संस्था मैसर्स शर्मा एंड संस विजय नगर कालोनी से अनुबंध किया था। इसके तहत काम 13 जुलाई 2018 से 12 सितंबर 2018 तक पूरा कर मार्ग के गड्ढों को भरने के साथ दुरुस्त करना था, लेकिन कार्यदायी संस्था ने काम पूरा नहीं कराया। पिछले दिनों डीएम आईपी पांडेय का मार्ग से निकलना हुआ, तो उन्होंने मार्ग की दुर्दशा पर नाराजगी जताई। साथ ही अलीगंज-सराय अगहत मार्ग भी जर्जर मिला। इसे लेकर डीएम ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता ताराचंद्र दोहरे को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मामले में लोनिवि अधिशासी अभियंता ने कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी कर काम नहीं पूरा करने को लेकर जवाब मांगा है। साथ ही सात दिन में जवाब नहीं मिलने पर संस्था को काली सूची में शामिल करने की चेतावनी दी है। इसे लेकर लोनिवि में हड़कंप मचा है। इसके साथ ही तीन सहायक अभियंता और छह अवर अभियंताओं को नोटिस देकर अब तक मार्ग की दुर्दशा को लेकर की गई कार्रवाई के बारे में जवाब मांगा है।
इन अधिकारियों को दिए गए नोटिस
सहायक अभियंता योगेश कुमार, संजीव कुमार, अजय कुमार, अवर अभियंता सुल्तान सिंह, अजय सिंह, तारिक हारुन, केदार सिंह, प्रेम सिंह, आरके गुप्ता और निट्टू कुमार।
विज्ञापन

इनका कहना है
एटा-अलीगंज मार्ग को दुरुस्त करने के लिए अनुबंध किया गया था। मगर कार्यदायी संस्था ने तय समय सीमा में काम पूरा नहीं किया। इसे लेकर कार्यदायी संस्था को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। विभागीय अधिकारियों से भी जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

तारांचद्र दोहरे, अधिशासी अभियंता, लोनिवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें