फोटो-16 से 18
----
कर्णावत प्रत्यारोपण के लिए 80 बच्चों का किया परीक्षण
- जिला अस्पताल में लगाया गया नि:शुल्क जांच शिविर
अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में जिला दिव्यांगता सशक्तिकरण के तहत श्रवण बाधित बच्चों के परीक्षण के लिए एक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शून्य से आठ वर्ष तक के 80 बच्चों को परीक्षण किया गया। इन बच्चों को कोकिलियर इम्प्लांट (कर्णावत प्रत्यारोपण) का लाभ देते हुए सामान्य बच्चों के साथ जोड़ा जाएगा।
शुक्रवार को जिला दिव्यांगता सशक्तिकरण व स्वास्थ्य शिक्षा विभाग के सौजन्य से आयोजित शिविर में कुल 155 बच्चों ने पंजीकरण कराया। देर शाम तक 80 बच्चों के परीक्षण का कार्य पूरा कर लिया गया था। इन बच्चों का परीक्षण डॉ. शैफ अहमद, डॉ. ऋषभ कुमार की टीम ने किया। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा रणधीर बहादुर ने बताया कि कोकिलियर इम्प्लांट के माध्यम से श्रवण बाधित बच्चों को सामान्य बच्चों के साथ जोड़ने के लिए यह शिविर लगाया गया है। इस शिविर में नि:शुल्क जांच की जा रही है। सरकार और विभाग चयनित बच्चों के कोकिलियर इंप्लांट के लिए छह लाख रुपये प्रति बच्चे के हिसाब से देगा। इसकी मदद से बच्चों को सामान्य बच्चों के साथ जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन बच्चों का परीक्षण किया गया है। उनके अंतिम परीक्षण के लिए फाइलें कानपुर भेजी जाएंगी। उसके बाद जो बच्चे पात्र पाए जाएंगे, उन्हें योजना का लाभ दिया जाएगा।
इस दौरान सीएमओ डॉ. एके पांडेय, जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी यश कुमार, डीपीओ अरविंद कुमार, प्रभारी बीएसए जेपी पाल, डीसी रनधीर बहादुर सिंह, शिक्षक सर्वेश यादव, विविकेंद्र मोहन दीक्षित, मोहम्मद मशूद अली, अमिता चौहान, रेखा सिंह, बीना त्रिपाठी, डॉ. वेदप्रकाश, श्याम कुमार, विवेक यादव, सुनील कुमार, सुषमा चौहान, राजकुमार भदौरिया, लालत प्रसाद, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।