फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम की मार, लोग हो रहे बीमार

विज्ञापन
लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मैनपुरी। मौसम की मार से नगर के लोग बीमार हो रहे हैं। डायरिया, पेटदर्द और अस्थमा के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल में बेड फुल हो गए हैं। अस्पताल में भर्ती डायरिया और अस्थमा से पीड़ित दो मरीजों की मौत हो गई। जबकि 36 अन्य मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल में 1126 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। वहीं 36 मरीजों को गंभीर हालत देखते हुए उन्हें भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में भर्ती नगर के मोहल्ला भरतवाल निवासी राकेश कुमार की 15 वर्षीय पुत्री शिवानी को डायरिया की दिक्कत होने पर परिजनों ने गुरुवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।

यहां उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। बिछवां थाना क्षेत्र के गांव रीमगंज निवासी रामदास की 80 वर्षीय पत्नी शांतिदेवी को पिछले कुछ दिनों से अस्थमा की दिक्कत बढ़ गई थी। गुरुवार को परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, यहां उपचार के दौरान शुक्रवार को उनकी भी मौत हो गई। गर्मी के मौसम में अचानक डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ चली है। लोग पेटदर्द, उल्टी दस्त के साथ डायरिया का शिकार हो रहे है। डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों ही मरीज गंभीर हालत में आए थे, जिन्हें हर संभव उपचार दिया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में कम पड़ने लगे बेड
मैनपुरी। जिले में अचानक बढ़ी मरीजों की संख्या से जिला अस्पताल की इमरजेंसी और वार्ड में बेड फुल हो गए हैं। हृदय रोग विभाग और इमरजेंसी के बरामदे में अतिरिक्त बेड डालने पड़े हैं। सीएमएस ने सभी डॉक्टरों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


गर्मी से बचाव के उपाय
- तेज धूप में बाहर जानेे से परहेज करें।
- गर्मी से बचाव के लिए खूब पानी पिएं।
- घर से बाहर निकलें तो पूरा शरीर ढक कर ही निकलें।
- जरा भी दिक्कत होने पर तुरंत विशेषज्ञ डॉक्टरों से उपचार लें।
- दो पहिया वाहन पर धूप में यात्रा करने से बचाव करें।
- तेज धूप में बाहर से आने के बाद तुरंत स्नान न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें