फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लू के थपेड़ों से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त

विज्ञापन
लू से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर जाती युवतियां। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मैनपुरी। दो दिन की राहत के बाद लू के थपेड़ों ने एक बार फिर जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। पारा एक बार फिर तीन डिग्री चढ़ गया है। हाल ये है कि लोग गर्मी से राहत पाने के लिए परेशान हैं। गर्म हवाएं दिन भर लोगों का बदल झुलसाती रहीं।
विज्ञापन


फैनी चक्रवात ने गर्मी से मैनपुरी के लोगों को राहत दिलाई थी। अधिकतम पारा 43 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 39 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। न्यूनतम पारा भी घटकर 23 डिग्री सेल्सियस रह गया था, लेकिन अब एक बार फिर गर्मी ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। सोमवार को गर्म हवाओं के चलते लोग परेशान रहा।

अधिकतम पारा भी तीन डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया। अधिकतम पारा जहां 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया तो न्यूनतम पारा भी दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 25 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन भर तेज रफ्तार गर्म हवाएं लोगों के बदन को झुलसाती रहीं। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। घरों से निकलने से भी लोग कतराते रहे। शाम को धूप तो कम हो गई, लेकिन इसके बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। कूलर और एसी के बिना लोगों के लिए एक पल भी रहना मुश्किल रहा।
विज्ञापन


दिन भर चलती रही धूल भरी आंधियां
तेज हवाओं के चलते दिन भर धूल भरी आंधियां चलती रहीं। सड़कों पर भी इसका असर साफ नजर आया। लोग मुंह पर कपड़ा लपेटकर घरों से निकले। गर्मी में स्कूल से लौटने वाले बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें