टूंडला (फिराेजाबाद)। रेल प्रशासन ने अलीगढ़-गाजियाबाद रेलखंड के मारीपत स्टेशन पर यार्ड रीमाडलिंग के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग के कारण गोमती एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। इसके साथ ही कुछ ट्रेनों को रेग्यूलेशन किया जाएगा।
उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि दिल्ली रेलखंड के मारीपत रेलवे स्टेशन के यार्ड में रीमाडलिंग के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है। इसके चलते रेलट्रैक पर ट्रेनों का दबाव करने के लिए कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया है।
निरस्त ट्रेन
15483 अलीपुरद्वार-दिल्ली एक्सप्रेस, छह,, 10, 12 व 13 अप्रेल, 15484 दिल्ली-अलीपुरद्वार एक्सप्रेस
07, 11, 13 व 14 अप्रैल को, 12419/12420 गोमती एक्सप्रेस 07 से 14 अप्रैल तक, 12817 हटिया-आनन्दविहार (ट.)
10 व 12 अप्रैल को 12818 आनन्द विहार (ट)-हटिया 11व 13 अप्रैल तक, 12873 हटिया-आनन्द विहार (ट)
11 अप्रैल , 12874 आनन्द विहार (ट)-हटिया 12 अप्रैल , 12397 गया-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 13 को 12398 नई दिल्ली- गया 14 अप्रैल को, 14005 सीतामढ़ी-आनन्द विहार (ट), 13 अप्रेल को, 14006 लिक्ष्वी एक्सप्रेस (आनन्द विहार (ट)- सीतामढ़ी) 14 अप्रैल , 15707 कटिहार एक्सप्रेस (कटिहार-अमृतसर), 12 अप्रैल , 15708 अमृतसर - कटिहार 14 अप्रैल 64152/64151 अलीगढ़-दिल्ली मेमू, 13 व 14 को] 64583/64584 टूंडला- दिल्ली मेमू 14 को, 12501 गुवाहाटी-नई दिल्ली 13अप्रैल
इसके अतिरिक्त दिल्ली/नई दिल्ली-अलीगढ़ जं./टूंडला के बीच चलने वाली सभी ईएमयू/मेमू गाड़ियों को(64167, 64168, 64104, 64109, 64103, 64105, 64101, 64111, 64581, 64582, 64583, 64584, 64106, 64110, 64114, 64102, 64108, 64113) 13 व 14 अप्रेल को मारीपत स्टेशन पर ठहराव नहीं दिया जायेगा।