फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में कांग्रेस के प्रचार सामग्री से भरी स्कार्पियो कार पकड़ी, मुकदमा दर्ज

Fri, 05 Apr 2019 05:02 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
इसी कार से बरामद की गई कांग्रेस की प्रचार सामग्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एटा की जलेसर विधानसभा क्षेत्र में उड़नदस्ता ने गुरुवार शाम प्रचार सामग्री भरी एक स्कार्पियो कार को पकड़ा। तलाशी के दौरान मुद्रक और प्रकाशक का नाम न लिखी कांग्रेस की प्रचार सामग्री बरामद की गई। इस पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने प्रचार सामग्री जब्त कर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

 
सकरौली थाना क्षेत्र के गांव टिमरुआ के पास चेकिंग कर रही स्थाई निगरानी टीम और उड़नदस्ता ने जलेसर की ओर से आ रही एक स्कार्पियो कार को रोक कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान पाया गया कि कार को चुनाव में चलने की परमीशन आगरा आरओ द्वारा दी गई थी। कार को खोलकर जब उसमें देखा गया तो उसमें कांग्रेस की प्रचार सामग्री रखी हुई थी। 

प्रचार सामग्री को क्षेत्र में बांटने के लिए ले जाया जा रहा था। अंदेशा जताया गया कि जलेसर क्षेत्र में सामग्री बांटी भी गई है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुचेंद्र सिंह ने बताया कि प्रचार सामग्री में मुद्रक और प्रकाशक के नाम के अलावा संख्या का भी उल्लेख नहीं था। इसके चलते सामग्री को जब्त कर लिया गया। कार में आगरा निवासी रमेश चंद्र पुत्र श्यामलाल मौजूद थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रचार सामग्री बरामद होने के संबंध में जानकारी थाना सकरौली पुलिस को देते हुए तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। थाना प्रभारी सकरौनी संजय तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। तहरीर में किसी का नाम नहीं था। तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें