फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ख्वाजा गांब नवाज का उर्स आज से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। आगरा रोड स्थित खानकाह-ए- रशीदिया में 127वां उर्स ख्वाजा गरीब नवाज 25 मार्च से शुरू होगा। जिसकी अध्यक्षता खानकाह-ए रशीदिया के सज्जादानशीन हाजी अब्दुर्रहमान खां चिश्ती उर्फ बबलू मियां करेंगे। खानकाह-ए-रशीदिया में अजमेर शरीफ के बाद ख्वाजा गरीब नवाज का उर्स मैनपुरी में मनाया जाता है। उर्स में हर मजहब और जाति से ताल्लुक रखने वाले लोग शामिल होते हैं। चांद की 17 तारीख 25 मार्च को सुबह फजर की नमाज के बाद कुरआन ख्वानी से उर्स की शुरुआत होगी। बाद नमाज इशां रात नौ बजे से जलसा-ए ईद मिलादुन्नबी का प्रोग्राम होगा।
विज्ञापन


इसके बाद नियाज ख्वानी, तकरीर, उल्लमा-ए कराम की नात मनकवत और सलातो सलाम दुआ और सभी को तबर्रुक तकसीम किया जाएगा। उर्स 29 मार्च को समाप्त होगा। पांच दिन चलने वाले इस उर्स में हर रोज अदबी व धार्मिक प्रोग्राम का आयोजन होगा। सज्जादा नशीन हाजी अब्दुर्रहमान खां चिश्ती उर्फ बबलू मियां ने बताया गरीब नवाज के नाम से मैनपुरी का नाम पूरे मुल्क में बड़े ही अदब से लिया जाता है। खानकाह-ए-रशीदिया में उर्स की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। ख्वाजा गरीब नवाज की फातिहा वाले दिन लंगर तकसीम किया जाता है। पांच दिन तक चलने वाले इस उर्स में दूर दराज से आकर लोग दुआ मांगते है। ख्वाजा गरीब नवाज के दर से कोई भी मायूस नहीं लौटता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें