मैनपुरी-बेवर। जीटी रोड पर शनिवार की दोपहर ट्रक की चपेट में आने से सफाईकर्मी की मौत हो गई। वह चुनाव ड्यूटी पर ब्लॉक गए थे, लौटते समय डाक बंगला के सामने हादसा हुआ। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है। थाना क्षेत्र के गांव चिलौंसा निवासी सुभाष (34) ग्राम पंचायत में सफाई कर्मी के पद पर तैनात थे। शनिवार की दोपहर वह ब्लाक में चुनाव ड्यूटी लेने के लिए गया था।
वहां ड्यूटी संबंधी प्रपत्र न मिलने के बाद वह साइकिल से वापस गांव लौट रहा था।। साइकिल जब जीटी रोड पर डाक बंगला के सामने पहुुंची तभी बेवर की ओर से आ रहे ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसे में सुभाष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना मिलने के बाद परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। सफाईकर्मी की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।