फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया के सिद्धांतों से देश का होगा विकास

विज्ञापन
राम मनोहर लोहिया - फोटो : SELF
विज्ञापन
मैनपुरी। आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पर डॉक्टर राममनोहर लोहिया की जयंती के साथ ही शहीद दिवस मनाया गया। कार्यालय पर हुई गोष्ठी में महापुरुषों को याद करके उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

गोष्ठी में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा ने कहा कि शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत को देश कभी भुला नहीं पाएगा।

आज की युवा पीढ़ी को शहीदों से प्रेरणा लेकर देश को मजबूत करने की दिशा में सहयोग करना चाहिए। राममनोहर लोहिया का समाजवाद पर गहरा चिंतन आज भी पूरी दुनिया को प्रभावित करता है। बसपा जिलाध्यक्ष शुभम सिंह ने कहा देश की आजादी में शहीदों का बड़ा योगदान है। लोहिया और आंबेडकर के विचारों को अपनाकर ही लोकतंत्र को मजबूत किया जा सकता है। केसी यादव ने कहा समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को जबतक विकास से नहीं जोड़ा जाएगा तब तक देश पूर्ण विकसित नहीं हो सकता।

विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया ने कहा लोहिया के विचारों और शहीदों के बताए रास्ते पर चलकर ही देश तरक्की कर सकता है। सुखवीर सिंह यादव, हृदेश सिंह जॉनी, ज्योती मैसी, रेनू सिंह कटारिया, सुनील वर्मा, संजय सिंह, राजेश जाटव, सुनील जाटव, शहवाज कुरैशी, संजीव प्रधान, किशनी राजेश कुमार, रंजीत यादव, सिराज अली, राजेश खटीक, हरिओम मिश्रा, महेंद्र सिंह कश्यप, जयपाल सिंह, विजय कठेरिया, विपिन कुमार, दयाराम यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें