फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने हटाए होर्डिंग बैनर

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव पेज के लिए-
विज्ञापन


फोटो नंबर-35 व 36

प्रशासन ने हटवाए पोस्टर, बैनर और होर्डिंग
बेवर/भोगांव/करहल। आचार संहिता लगते ही राजनीतिक दलों के पोस्टर व होर्डिंग्स प्रशासन ने उतरवाने शुरू कर दिए हैं। कई जगह से होर्डिंग्स व पोस्टर उतरवाए। आचार सहिंता लागू होने के बाद एसडीएम पीसी आर्य, सीओ प्रयांक जैन, अधिशासी अधिकारी श्याम वचन सरोज, प्रभारी निरीक्षक पहुप सिंह के नेतृत्व में नगर पंचायत कार्यालय से होर्डिंग्स और बैनर हटवाना शुरू किया। सदर बाजार, बस स्टैंड, छिबरामऊ चुंगी, इटावा रोड बाईपास से होर्डिंग्स उतरवाकर जब्त कर लिए गए। पूरे दिन जेसीबी से होर्डिंग्स बैनर हटाने का काम चला। दीवारों पर चिपकाए गए पोस्टर भी फाड़ दिए। नगर पंचायत की टीम ने उन्हें कब्जे में ले लिया। एसडीएम पीसी आर्य ने बताया कि चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जाएगा। किसी भी तरह की राजनीतिक सामग्री सार्वजनिक रूप से लगने नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


राजनीतिक सामग्री लगाने वालों पर कार्रवाई होगी
भोगांव व करहल में भी नगर पंचायत प्रशासन ने होर्डिंग बैनर हटवाने के लिए अभियान चलाया। दिन भर नगर पंचायत के कर्मचारी सड़कों के किनारे लगे होर्डिंग्स व बैनर हटाते रहे। साथ ही सभी लोगों को दोबारा होर्डिंग बैनर न लगाने के निर्देश भी दिए हैं। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें