फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने दी चुनाव से पूर्व सड़कों की सौगात

विज्ञापन
Road - फोटो : am
विज्ञापन
टूंडला। किसी भी क्षेत्र का सड़कों से ही विकास होता है। चुनाव से पूर्व सड़कों का जाल बिछा दिया जाएगा। यह बात गुरुवार को कैबिनेट मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल ने टूंडला ब्लाक में दर्जनों सड़कों, आंगनबाड़ी केंद्रों का शिलान्यास करते हुए कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार में विकास के दावे तो बहुत किए, लेकिन धरातल पर विकास नहीं कराया। कैबिनेट मंत्री ने किसानों से केंद्र सरकार की चलाई जा रही बीमा योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। शौचालय निर्माण को लेकर कहा कि पहले महिलाओं को खुले में शौच जाने से सार्वजनिक रूप से अपमानित होना पड़ता था, लेकिन सरकार ने शौचालय नहीं बनवाए। वो सभी इज्जत घर हैं। संचालन आकाश शर्मा ने किया।

इस दौरान ब्लाक प्रमुख भंवर सिंह ठेकेदार, बीडीओ डॉ. नीरज गर्ग, अधीक्षक डॉ. संजीव वर्मा, हनुमंत सिंह बघेल, राजकुमार बघेल, हरीश चौधरी, महीपाल निषाद, मुकेश प्रधान, भूपेंद्र प्रधान, सतेंद्र कनवार, बालकिशन गुप्ता, विस्तारक तेजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


आयुष्मान भारत योजना के बांटे कार्ड
टूंडला। कैबिनेट मंत्री ने 14 लोगों को आयुष्मान भारत योजना के कार्ड बांटे। कार्ड को बनाई गई सूची पर सवाल उठाते हुए पात्रों को ही लाभ देने की बात कही। इसके साथ ही थाना नगलासिंघी के गांव घुरुकुंआ, नगला नंदा में 53 मछुआ आवासों का वितरण, न्यामतपुर में सड़क का शिलान्यास किया।

राजकीय महाविद्यालय का रास्ता साफ
टूंडला। कैबिनेट मंत्री ने बताया नगर के राजकीय बालिका इंटर कालेज को बालिका महाविद्यालय, बछगांव में भी महाविद्यालय बनने का रास्ता साफ हो गया है। दोनों के लिए सरकार ने बजट आवंटित कर दिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें