फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखर में कुंटलों मछलियों ने तोड़ा दम

विज्ञापन
fish - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
टूंडला। पचोखरा क्षेत्र के एक तालाब में शनिवार सुबह हजारों मछलियों ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों का मानना है कि तालाब का पानी जहरीला हो गया है। उन्होंने अपने बच्चों और पशुओं को तालाब के पास जाने से रोकना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


गांव मोतीगढ़ी में एक तालाब है, जिसमें पानी भरा रहता है। यहां सैकड़ों मछलियां भी पल रही हैं। यहां के किसानों ने अपनी फसलों की सिंचाई के लिए तालाब के पास मोटर लगाकर पानी खींचा था। इसके बाद उन्होंने अपनी फसलों की सिंचाई की।

बाद में किसानों ने जब तालाब के पास जाकर देखा तो तालाब में काफी संख्या में मछलियां मरी हुई थीं। मछलियों की मौत होने से ग्रामीण भी हैरान हैं। ग्रामीणों का मानना है कि तालाब का पानी जहरीला हो गया है। जिसकी वजह से मछलियों की मौत हो गई है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बच्चों एवं पशुओं को भी वहां जाने से रोकना शुरू कर दिया है। आशंका जताई है कि तालाब में कहीं किसी ने कोई जहरीला पदार्थ तो नहीं मिला दिया, जिससे इतनी मछलियां मर गईं ग्रामीणों ने डीएम से तालाब के पानी की जांच करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें