फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीटीजेड की बैठक में विजन डाक्यूमेंट पर हुआ मंथन

विज्ञापन
ऐतिहासिक ईमारतों के टिकट का दाम दोगुना किया गया - फोटो : Getty
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ताजमहल को प्रदूषण से बचाने के लिए नई दिल्ली की संस्था के तैयार किए जा रहे विजन डाक्यूमेंट के संबंध में शनिवार को टीटीजेड अथॉरिटी की बैठक बुलाई गई।
विज्ञापन

मंडलायुक्त अनिल कुमार की अध्यक्षता में टीटीजेड की बैठक में उपस्थित उद्योग विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पीडब्लूडी, नगर निगम सहित अन्य अफसरों के साथ विजन डाक्यूमेंट पर चर्चा की गई।

मंडलायुक्त ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर ताजमहल को प्रदूषण से बचाने के लिए विजन डाक्यूमेंट तैयार हो रहा है, जिसका कार्य जल्द पूरा हो जाएगा। उन्होंने अफसरों से पूछा कि अपने विभाग से संबंधित कोई भी बिंदु विजन डाक्यूमेंट शामिल होने से रह गया है तो अभी बता दें।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने कहा कि विजन डाक्यूमेंट का कार्य पूरा होते ही प्रदेश सरकार ही ओर से सुप्रीम कोर्ट में दाखिल कर दिया जाएगा। उपायुक्त उद्योग अमरेश कुमार पांडेय कुमार पांडेय ने बताया कि टीटीजेड की बैठक में फिरोजाबाद के कांच उद्योग से संबंधित कोई बिंदु नहीं था। विजन डाक्यूमेंट पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें