फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिश्चियन कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक को जारी हुआ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-22
विज्ञापन

खबर का असर
डीआईओएस ने तलब किए सीसीटीवी फुटेज
-क्रिश्चियन कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक को नोटिस जारी
-प्राधिकृत नियंत्रक की देखरेख में तैयार की जाएगी सीडी
-परीक्षा के दौरान कॉलेज में बाहरी व्यक्तियों के घूमने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान गुरुवार को नगर के क्रिश्चियन कॉलेज में दो बाहरी लोगों के प्रवेश की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन सख्त हो गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर डीआईओएस ने प्रधानाचार्य से पूरी परीक्षा के सीसीटीवी फुटेज तलब किए हैं। कॉलेज के प्राधिकृत नियंत्रक एडीआईओएस की उपस्थिति में सीडी तैयार कराने के निर्देश दिए गए हैं। मामले का खुलासा अमर उजाला ने शनिवार को खबर प्रकाशित करके किया था।
21 फरवरी को शाम की पाली में इंटर नागरिक शास्त्र की परीक्षा के दौरान नगर के क्रिश्चियन इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर दो बाहरी व्यक्ति एक घंटे तक परीक्षा केंद्र के अंदर रहे। अमर उजाला ने 23 फरवरी के अपने अंक में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने डीआईओएस से मामले की पूरी जानकारी मांगी है। डीआईओएस सर्वेश कुमार ने क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक पीएफ केवल को नोटिस जारी कर 21 फरवरी द्वितीय पाली की परीक्षा की सीसीटीवी फुटेज की सीडी मांगी है।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक को निर्देश दिए गए हैं कि कॉलेज के प्राधिकृत नियंत्रक एडीआईओएस शौकीन सिंह यादव की उपस्थिति में सीडी तैयार कराई जाए। इस संबंध में एक पत्र शौकीन सिंह यादव को भी भेजा गया है कि वे अपनी उपस्थिति में सीडी तैयार कराएं। शनिवार को ही सीडी तैयार कर रिपोर्ट उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। डीआईओएस द्वारा जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि 21 फरवरी को द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान प्रत्येक कक्ष, ऑफिस, मुख्यगेट, कॉलेज परिसर सभी स्थानों पर लोग सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की सीडी तैयार कराई जाए।


कॉलेज के प्रधानाचार्य को नोटिस जारी कर सीडी मांगी गई है। सीडी प्राधिकरण नियंत्रण की उपस्थिति में तैयार कराई जाएगी। सीडी आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सर्वेश कुमार, डीआईओएस

नौ कक्ष निरीक्षकों को निलंबित करने के जेडी ने दिए निर्देश
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान ड्यूटी पर न पहुंचने वाले नौ कक्ष निरीक्षकों को निलंबित करने के निर्देश संयुक्त शिक्षा निदेशक अरविंद कुमार पांडेय ने दिए हैं। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने 22 फरवरी की परीक्षा के दौरान शंभूनाथ इंटर कॉलेज घिरोर का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान कक्ष निरीक्षक के रूप में तैनात शिक्षामित्र कुसुमलता, आरती, जयवीर सिंह, चित्रगोपाल, गिरिजा देवी, सरिता पाल व रूबी गौतम के अतिरिक्त अनुदेशक लता कुमारी व सहायक अध्यापिका सीमा यादव अनुपस्थित मिलीं। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने बीएसए को इन सभी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

-----
सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में 5442 रहे अनुपस्थित
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान शनिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा के दौरान कुल पंजीकृत 36244 परीक्षार्थियों में से 30804 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 5442 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट अधिकोषण तत्व कृषि अभियंत्रण तथा कृषि पशुपालन विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान कुल पंजीकृत 377 परीक्षार्थियों में से 362 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। जबकि 15 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सचलदल और मजिस्ट्रेट भ्रमण करते रहे। कहीं से कोई नकल नहीं पकड़ी जा सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें