फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद के गांव विनायकपुर के युवा पाकिस्तान तक निकालेंगे पदयात्रा

विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते विनायकपुर के युवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। शहीद रामवकील के गांव विनायकपुर के युवा भारतीय सैनिकों की हौसला अफजाई के लिए अब पाकिस्तान तक पदयात्रा करेंगे। इसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


पुलवामा में हुए हमले में बरनाहल के गांव विनायकपुर निवासी रामवकील शहीद हो गए थे। इसके बाद से ही जिलेभर में पुतला दहन व कैंडल मार्च निकाले जा रहे हैं। अब शहीदों को श्रद्धांजलि देने और पाकिस्तान के खिलाफ विरोध जताने के लिए विनायकपुर के युवाओं ने पाकिस्तान तक पदयात्रा निकालने की ठानी है। गुरुवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर युवाओं ने पदयात्रा के बारे में उन्हें जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 24 फरवरी को सुबह नौ बजे बरनाहल स्थित नारायण वाटिका से पदयात्रा की शुरुआत होगी। यात्रा फिरोजाबाद, आगरा, भरतपुर, दौसा होते हुए जैसलमेर में पाकिस्तान सीमा तक पहुंचेगी। इस यात्रा का मकसद भारतीय सैनिकों की हौसला अफजाई के साथ ही शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देना है। ज्ञापन देने वालों में विक्रम सिंह, रोविंस कुमार, सुधीर कुमार, अमित कुमार, आशुतोष कुमार, जीतू, संजीव सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, विशाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें