फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों की शौर्य पट्टिकाएं कॉलेजों में लगाई

विज्ञापन
श्ाहीद मुकुल द्विवेदी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
दन्नाहार/करहल (मैनपुरी)। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के शहीदों की शौर्य गाथा की पट्टिकाएं उनके निवास स्थान व शिक्षा ग्रहण करने वाले कॉलेज में भी लगाए जाने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में जैन इंटर कॉलेज करहल व जनता इंटर कॉलेज नौनेर में पट्टिकाएं लगाई गईं। इस दौरान दोनों जगह सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट सुनील यादव व उनकी टीम पहुंची।
विज्ञापन


जनपद के करहल थाना क्षेत्र के गांव सिमरऊ निवासी विजय बहादुर पश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे। उन की शौर्य गाथा की पट्टिका उनके शिक्षण संस्थान जैन इंटर कॉलेज करहल में प्रधानाचार्य यदुवीर नारायण दुबे एवं सुनील यादव असिस्टेंट कमांडेंट केंद्रीय रिजर्व पुलिस ग्रुप केंद्र ग्रेटर नोएडा, शिव कुमार यादव द्वारा लगाई गई।

दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम कंजाहार निवासी शहीद सिपाही सुनील कुमार जो कि 2009 को छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे उनकी शौर्य गाथा की पट्टिका जनता इंटर कॉलेज नौनेर में प्रधानाचार्य मयंक यादव की मौजूदगी में लगवाई गई। इस मौके पर असिस्टेंट कमांडेंट सुनील यादव ने कॉलेज में मौजूद छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों के बीच में पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें