फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबरी संकल्प अभियान से सुधरेगी बच्चों की सेहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सबरी संकल्प अभियान के तहत अब जिले के कुपोषित बच्चों में सुधार के लिए प्रयास किया जाएगा। इसके लिए बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। अधिकारी इस योजना को कुपोषण से जंग में मील का पत्थर साबित होगी। जिले में लगभग 24 हजार बच्चे पोषण से कोसों दूर हैं। इन बच्चों की सेहत सुधारने के लिए अब तक उन्हें केवल पुष्टाहार मिल रहा था। इससे कुपोषण हराने में मुश्किल हो रही थी, लेकिन मुख्यमंत्री ने बजट में सबरी संकल्प अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान के तहत अति कुपोषित बच्चों की मां को बैंक में खाता खुलवाना होगा। इस खाते में ही सरकार की तरफ से पोषण युक्त भोजन के लिए सीधे धनराशि भेजी जाएगी। इस योजना के शुरू होने से कुपोषित बच्चों को लाभ होगा।
विज्ञापन


जिले में जहां 18 हजार बच्चे कुपोषण की श्रेणी में हैं तो वहीं छह हजार बच्चे अति कुपोषित की श्रेणी में हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों पर हर साल इनका वजन भी कराया जाता है। अधिकारियों के अनुसार शासन से आदेश मिलते ही अति कुपोषित बच्चों के परिजनों का बैंक में खाता खुलवाया जाएगा।
----
एनआरसी में भर्ती नहीं होते बच्चे
अति कुपोषित बच्चों को उपचार देने के लिए जिला अस्पताल में पोषण पुनर्वास केंद्र बनाया गया है। यहां अति कुपोषित बच्चों को 15 दिन तक चिकित्सकों की देखरेख में रखा जाता है, लेकिन इसमें लोग अपने बच्चों को भर्ती नहीं कराते हैं। लोगों के अनुसार बच्चों को भर्ती कराने के बाद उनके साथ रहना पड़ता है। ऐसे में उनका काम बंद हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुपोषित बच्चों की सेहत सुधारने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए जो भी शासन का आदेश मिलेगा, उसके अनुसार कार्य किया जाएगा।
अरविंद कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी, मैनपुरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें