फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं थम रहा आक्रोश, जगह-जगह जलाए गए पुतले

विज्ञापन
पाकिस्तानी झंडा जलाते लाेग। - फोटो : अमर उजाला डेमाे
विज्ञापन
मैनपुरी/कटरा समान/करहल/भोगांव। पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों की शहादत पर लोगों को गर्व है। लेकिन उनके मन में पाकिस्तान और आतंकी संगठनों को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों ने जगह-जगह पुतला दहन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

शहर की नवीन मंडी व्यापारियों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। उन्होंने जल्द से जल्द आतंकियों और उनको शरण देने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान उपदेश यादव, ओमकार, प्रभाकर, लालृ,राजेश, दिलीप, अमित आदि मौजूद रहे।
वहीं बड़े चौराहे पर बड़े चौराहे पर युवाओं ने जैश-ए-मोहम्मद का पुतला फूंका। इस दौरान ब्रजेश कुमार, शिवऔतार, हिमांशू, देवेश कुमार, हरवीर, प्रकाश चंद्र, पिंटू, अखिलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कटरा समान में पाकिस्तान व आतंकियों के खिलाफ युवाओं ने आतंकवाद मुर्दाबाद के नारों के साथ जुलूस निकाला। इसके बाद पुतला भी फूंका। इस मौके पर रजत सिंह, संदीप चौहान, शिवम, अनुरूप पांडेय, धु्रुव मिश्र, शिवा शर्मा, अखिलेश शर्मा, सोनू राणा, अंशुल गुप्ता, संजय गुप्ता, शिल्लू गुप्ता, भूरे राठौर, सूरज शाक्य, ऋषि यादव, रवि कश्यप भोगांव में बजरंग दल जिला सयोंजक के नेतृत्व ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने पाकिस्तान विरोधी नारे लगाते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक सोरभ मिश्रा के नेतृत्व में नगर के प्रमुख बाजार में पाकिस्तान विरोधी नारे लगाते हुए जुलूस निकाला गया। बजरंग दल के जिला सह संयोजक संजय बजरंगी, नगर अध्यक्ष शिव पाठक, महावीर सिंह, रामजी मिश्रा, केके राजपूत, भानू वर्मा, सचिन तौमर सोरभ आदि लोग मौजूद रहे।

कुरावली में राज-मजदूर यूनियन ने पाकिस्तान और जैश-ए-मोहम्मद का पुतला फूंका। इस दौरान महेश सिन्हा, गुलफाम हुसैन, माखनलाल, प्रवेश कुमार, पंचीलाल, राजू राठौर, कालीचरन, शाबिर, बबलू, आदि मौजूद रहे। सपा कार्यकर्ता व भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी नगर में पुतले फूंके। करहल में भी युवाओं ने कई स्थानों पर पुतला दहन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें