फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद की गुंबद पर गिरी बिजली, पांच बच्चे चोटिल

विज्ञापन
बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त मस्जिद का गुंबद।
विज्ञापन
बरसाना/नंदगांव (मथुरा)। बरसाना के गांव जरैला, हाथिया में मंगलवार शाम मस्जिद के गुंबद पर बिजली गिरने से अफरातफरी मच गई। गुंबद से गिरे टुकड़े मस्जिद में पढ़ रहे बच्चों पर गिरे तो वह चोटिल हो गए। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बच्चों को सामुदायिक केंद्र ले जाया गया।
विज्ञापन


थाना बरसाना के गांव जरैला हाथिया में बनी मस्जिद में बच्चे पढ़ाई में मशगूल थे। मंगलवार की शाम अचानक तेज धमाके के साथ बिजली मस्जिद के गुंबद पर गिर गई। इससे गुंबद भरभराकर नीचे गिर गया।

इससे मस्जिद में अफरातफरी मच गई। इस गुंबद से निकले टुकड़े नीचे पढ़ रहे बच्चों पर गिरे तो चीख निकल गई। मस्जिद में मची भगदड़ के बीच चोटिल पांचों बच्चों को सामुदायिक केंद्र ले जाया गया। इसमें सोहेल, जफरुद्दीन, एंजेल, सोहेब, उजैफ घायल हो गए। घायल सभी बच्चे छह से 10 वर्ष के मध्य के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें