फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार, किसानों के खिले चेहरे

विज्ञापन
दिन में भी लाइट जलाकर रेंगते हुए चले वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जैथरा। शुक्रवार सुबह तेज सर्दी के साथ ही कोहरे ने भी जनजीवन प्रभावित कर दिया। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूल जाने वाले बच्चों को हुई। हालांकि दोपहर होते होते सूर्यदेव निकले तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से सर्द हवाओं के साथ कोहरा पड़ रहा है। शुक्रवार को पड़ी और दिनों की अपेक्षा अधिक सर्दी ने लोगों को परेशान कर दिया। ठंड की वजह से उन्हें गर्म कपड़े अधिक पहनने पड़े। राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी वाहनों की रफ्तार धीमी रही। शहर से जैथरा आने वाले शिक्षक, बैंक कर्मी तथा अन्य कर्मचारी 38 किलो मीटर का सफर दो घंटे में पूरा कर सके। श्री गांधी सार्वजनिक इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अमित श्रीवास्तव ने बताया कि एटा से जैथरा आते समय अधिक कोहरा होने के चलते बसे 20 किमी की रफ्तार से चलते हुए देखे को मिली।
- गेहूं की फसल के लिए कोहरा अमृत
जैथरा के किसानों के अनुसार कोहरा गेहूं की फसल के लिए अमृत के समान हैं। क्षेत्र के किसान विमल राघव ने बताया कि क्षेत्र में इन दिनों कोहरा न होने से गेहूं की फसल दम नहीं दिखा रहीं थी। शुक्रवार को पहले दिन कोहरा पडने से किसानों के चहरें खिल गये हैं। कस्बा के सुरेश चन्द्र पांडेय ने बताया कि इसी तरह एक सप्ताह कोहरा पड़ जाए तो गेहूं की फसल का उत्पादन बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें