फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित की बजाय अन्य खाते में पहुंची दुर्घटना बीमा राशि, कानूनगो पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। किसान दुर्घटना बीमा की धनराशि पीड़ित परिवार को न मिलकर अन्य के खाते में चली गयी। ढाई साल बीत जाने के बावजूद पीड़िता को धनराशि नहीं मिल सकी है। पीड़ित ने कानून-गो पर बीमा दावे की राशि को रिश्तेदार के खाते में भेजने का आरोप लगाया है। पीड़ित अधिकारियों के चक्कर लगा रही है। पीड़ित ने मुख्य सचिव कृषि विभाग को शिकायती-पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



गढ़ी भूपाल निवासी ओमवती पत्नी अचल सिंह ने शिकायती पत्र से अवगत कराया है कि उसके पुत्र की 18 जुलाई 2016 को करंट से मौत हो गई थी। जिसका किसान दुर्घटना बीमा दावा संख्या 124/2016 तहसील फिरोजाबाद के कर्मचारियों द्वारा भरा गया था। जिसकी फाइल संख्या 941 है, परंतु दो वर्ष का समय बीत जाने के बाद भी भुगतान नहीं हो सका।

भागदौड़ के दौरान पीड़ित को पता चला कि 21 जुुलाई 2018 को फाइल संख्या 1024 के अंतर्गत जांच कर भुगतान क्रमांक संख्या 941 पर होना सुनिश्चित बताया गया है। आरोप है कि भुगतान कानून-गो महीपाल सिंह यादव ने अपने रिश्तेदार रक्षपाल सिंह यादव के नाम खाते में भुगतान कर दिया है।
विज्ञापन


इसकी उच्चाधिकारियों व कैबिनेट मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल से शिकायत की जा चुकी है, परंतु कोइ कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने बीमा राशि दिलाए जाने की मांग की है। मामले में काननूगो से संपर्क करने का प्रयास किया गया, किंतु संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें