फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों ने भरी बस पलटी, मची चीख पुकार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/जसराना। जसराना क्षेत्र के मुस्तफाबाद के पास आवारा जानवर को बचाने की कोशिश में बारातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे उतरकर पलट गई, इससे बारातियों में चीख-पुकार मच गई। कुछ बाराती मामूली रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र के भौंड़ेला निवासी जान मोहम्मद के बेटा शान मोहम्मद की बारात थाना सिरसागंज के अहमदपुर गांव में गई थी। शादी होने के बाद बारात वापस भौंड़ेला के लिए लौट रही थी। बारात जैसे ही जसराना से मुस्तफाबाद की ओर जाने वाले मार्ग पर पीताम्बरा कोल्डस्टोरेज के पास पहुंची थी।

तभी आवारा जानवर सामने आया तो चालक ने गाड़ी को बचाने का प्रयास किया और नियंत्रण खो बैठा। गाड़ी सड़क से नीचे की ओर जाकर पलट गई। इससे बारातियों में चीख पुकार मच गई। चालक ने किसी तरह से गाड़ी को संभाला। खिड़कियों के माध्यम से ही बारातियों को बाहर निकाला गया। मौके पर आस-पास के लोग पहुंच गए।
विज्ञापन


उन्होंने घटना की सूचना डायल 100 पर दी। सीओ जसराना डा. अभिषेक कुमार राहुल, एसएचओ सहित पु्िलस बल पहुंच गया। सीओ ने बताया कि बारातियों से भरी बस सड़क से नीचे उतरकर पलट गई है। उसके पहिया पहले से खराब थे। इसमें नरगिश व गुड़िया नरीपुरा शाहगंज आगरा, रेशमा किंदरपुर मटसेना, अनिल खां बड़ा भौंड़ेला अवागढ़ घायल हुए हैं। बारातियों को भेजने को दूसरे वाहन की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें