फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी की खामियों के विरोध में वाणिज्य कर कार्यालय पर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के नगला पचिया में सिंथेटिक दूध का कारोबार पकड़ा है। दूध में रिफाइंड, वाशिंग लिक्विड, हाइड्रो और चीनी मिलाकर दूधियाओं को सप्लाई दी जाती थी। टीम ने पांच नमूने लेकर दूध जांच के लिए भेज दिया है। टीम ने 150 लीटर दूध को नष्ट कराया।
विज्ञापन


मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी बीएस कुशवाह के नेतृत्व में शुक्रवार को टीम ने पुलिस बल के साथ नगला पचिया में छापेमारी की। कमलेश यादव ने सिंथेटिक दूध का कारोबार संचालित किया था दूध से क्रीम निकालकर उसमें कई स्वास्थ्य के लिए हानिकारक वस्तुएं मिलाई जाती थी। मौके से टीम ने डिर्जेंट लिक्विड, रिफाइंड आयल, हाइड्रो एवं चीनी को जब्त किया है।

हालांकि कई मौजूद लोग टीम की कार्रवाई का विरोध करने लगे पुलिस बल की मौजूदगी में टीम ने कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षाधिकारी बीएस कुशवाह ने बताया कि सिंथेटिक दूध का कारोबार पकड़ा है। कमलेश यादव सिंथेटिक दूध बनाकर सप्लाई करता था। नमूना जांच के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

सिंथेटिक दूध का कारोबार करने वाले कमलेश के घर पर कई भैंसे बंधी थी। लोग डेयरी समझकर दूध लेते थे। टैंकर में भरकर दूध को अलग-अलग हिस्सों में भेजा जाता था। जो घरों में सप्लाई होती था। दूध में ऐसे घातक रंग थे, जो मानव शरीर के लिए पूरी तरह असुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें