फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना का जलस्तर बढ़ने से तटीय लोग चिंतित

विज्ञापन
डैमो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। ऊपर से छोड़े गए पानी के कारण यमुना के जलस्तर में बढ़ोत्तरी दिखने लगी है। यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण तटीय क्षेत्र के लोग चिंतित हो उठे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम से यमुना के जलस्तर में बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है।

शाम को केशीघाट के आरती घाट तक यमुना का पानी पहुंच गया। यदि जलस्तर में और बढ़ोत्तरी हुई तो तटीय क्षेत्रों में रह रहे परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ सकता है। प्रशासनिक स्तर से घाट किनारे यमुना के जल को मापने की कोई व्यवस्था न होने के कारण क्षेत्रीय लोग खतरे की स्थिति को यमुना के घाटों की सीढ़ियों से तय कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें