फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत बताई गई महिला जीवित मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। करहल में मिले एक अज्ञात शव की शिनाख्त बेटी के रूप में करने के बाद मायके वालों ने ससुरालीजनों के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज करा दिया।
विज्ञापन



पुलिस ने जब गहराई से तफ्तीश की तो मृत बताई गई महिला जीवित निकली। सोमवार को एसपी ने प्रेसवार्ता कर घटनाक्रम की जानकारी दी। थाना करहल क्षेत्र में चार जुलाई को गांव डाडा के पास बंबा में एक महिला का शव बरामद हुआ था।


छह जुलाई को सुभाष कुमार निवासी गांव खरगजपुर किशनी ने शव की शिनाख्त बहन ज्योति के रूप में की थी। पुलिस को बताया था कि चार वर्ष पूर्व बहन की शादी गांव बहादुरपुर थाना करहल निवासी रिंकू के साथ की थी।
विज्ञापन



पिता अरविंद कुमार ने पति रिंकू, देवर जितेद्र, अल्लू, ससुर मुन्नालाल और सास रेशमा देवी पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी पति रिंकू से पूछताछ की तो उसने बताया कि शव उसकी पत्नी का नहीं है।


इसके बाद सर्विलांस टीम भी जांच में जुट गई थी। पुलिस का शक सही निकला ज्योति जीवित थी और अहमदाबाद में रह रही थी। पुलिस सोमवार को उसे लेकर मैनपुरी पहुंची।
विज्ञापन



एसपी अजय शंकर राय ने प्रेसवार्ता कर बताया कि इस खुलासे से कई बेकसूर सजा पाने से बच गए। महिला ने बताया कि पति परेशान करता था। इसलिए वह गुजरात अहमदाबाद में रह रही थी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें