फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायतों में फर्जीवाड़ा

विज्ञापन
डैमो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मथुरा। ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण में भी बड़ा खेल किया जा रहा है। अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा पोर्टल पर गलत जानकारी देकर मामलों को निपटाया जा रहा है। नगर निगम में इस प्रकार की करीब 55 शिकायतें पोर्टल पर मौजूद हैं। इनमें बैक लॉग कर्मचारियों तथा नगर आयुक्त के बाबू की शिकायत मुख्य रूप से शामिल है।
विज्ञापन


नगर निगम में करीब 150 शिकायतें पोर्टल पर दर्ज हो चुकी हैं। इनमें से करीब 55 शिकायतें ऐसी हैं जिनका प्रत्युत्तर गलत तरीके से किए जाने के चलते निस्तारित नहीं हो सकी हैं। इनमें से एक शिकायत बैक लॉग कर्मचारियों की है, जिसमें करीब 33 कर्मचारियों का प्रमोशन वापस किया जाना है।

जबकि एक शिकायत स्वयं नगर आयुक्त समीर वर्मा के बाबू की है। उक्त बाबू प्राइवेट तौर पर रखा गया था। बाद में डूडा की और से नियुक्ति हो गई। नगर आयुक्त के स्टेनो का काम कर रहे उक्त बाबू की शिकायत पूर्व सभासद ठाकुर बिहारी लाल ने की है।
विज्ञापन


इस शिकायत का निस्तारण डीएम पोर्टल से ही कर दिया गया, जबकि निस्तारण नगर निगम से होना चाहिए था। वहीं, प्रकाश चंद अग्रवाल द्वारा की गई तीन बाबुओं की शिकायत का आज तक निस्तारण नहीं हो सका है। संयुक्त नगर आयुक्त अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि हम कोशिश करते हैं कि शिकायत का निस्तारण ठीक स्तर से किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें