पंजाब के मानसा जिले में युवक ने लगाई फांसी
- फोटो : फाइल फोटो
कासगंज। सहावर के हंसनगर में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हंस नगर निवासी रामलड़ैते पुत्र इंद्रपाल की शादी गीता पुत्री भूप सिंह निवासी विसोली बदायूं के साथ हुई थी। 10-12 दिन पहले गीता अपने मायके चली गई थी। युवक अपनी पत्नी को बुलाने ससुराल गया लेकिन पत्नी ने कुछ दिन बाद जाने की बात कही। इस पर रामलडै़ते और गीता के बीच कहासुनी हो गई। पत्नी के व्यवहार से वह काफी क्षुब्ध था। इसके बाद उसने अपने घर पर आकर फांसी लगा ली। परिजनों ने उसका शव फांसी के फंदे पर झूलते देखा तो चीखपुकार मच गई। चीखपुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। मामले की सूचना पर पुलिस पहुंच गई और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मासूम के सिर से उठ गया पिता का साया
कासगंज। युवक रामलड़ैते की शादी दो साल पहले गीता के साथ हुई थी। दो माह पहले गीता ने बच्चे को जन्म दिया। गीता बच्चे के साथ मायके गई थी। रामलड़ैते द्वारा आत्महत्या किए जाने से मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया।