फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में व्यापारी से 30 लाख के लूट कांड में बदमाशों की सिफारिश कर रहे कई सफेदपोश

विज्ञापन
police - फोटो : demo pic
विज्ञापन
एटा। गल्ला व्यापारी के साथ चार दिन पहले हुई तीस लाख रुपये की लूट करने वाले बदमाशों को बचाने के लिए कई सफेदपोश कतारबद्ध हैं। सालों से आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले लुटेरों को बचाने के लिए नेता पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे है। हालांकि पुलिस ने राजनीतिक दबाव को दरकिनार करते हुए लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन


दिल्ली से रुपये लेकर मामा के साथ घर लौट रहे व्यापारी सचिन पुत्र सुनील निवासी सराह अगहत के साथ हुई तीस लाख रुपये की लूट की घटना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। पुलिस दिन रात एक करके बदमाशों को पकड़ने के लिए प्रयास कर रही है।

जबकि बदमाशों को बचाने के लिए कई सफेदपोश लोग लाइन में लगे हुए है। राजनीतिक हस्तक्षेप करते हुए राजनेता पुलिस पर दबाव बना रहे है। सूत्रों की माने तो व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना को अंजाम देने वाले शातिर बदमाश ऊंची राजनीतिक पहुंच रखने वाले हैं।
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले बदमाश कई सालों से राजनीतिक पहुंच रखने के कारण पकडे़ नहीं जा सके है। हालांकि इस पर पुलिस ने कोई दबाव न मानते हुए पकड़ा है। व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना के खुलासे के लिए पुलिस को काफी हद तक सफलता मिली है। पूरी सफलता न मिलने के कारण पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर रही है।

ज्ञात हो कि पांच मई सुबह को व्यापारी सचिन दिल्ली से तीस लाख रुपये लेकर टेंपो में सवार होकर घर लौट रहा था। उसी समय अलीगंज क्षेत्र में व्यापारी से बोलेरो सवार बदमाशों ने तीस लाख रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें