फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण और पृथ्वी को हरा-भरा बनाने के लिए पौधे लगाएं

विज्ञापन
plants - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मैनपुरी। आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पर रविवार को पृथ्वी दिवस पर गोष्ठी हुई। गोष्ठी में पृथ्वी को बचाए रखने पर चर्चा की गई। जल संरक्षण, वन क्षेत्रफल को बढ़ाने के लिए पौधरोपण शहर से लेकर देहात तक जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा ने कहा कि सभी को संकल्प लेना चाहिए कि कृषि क्षेत्र में जैविक खादों का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन


तालाब और वृक्षों का संरक्षण करेंगे। हृदेश सिंह जौनी ने कहा पर्यावरण और पृथ्वी को हरा भरा बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं। जल की बर्बादी न करें। नदी, तालाब को बचाएं तभी पृथ्वी सुरक्षित रहेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पर्यावरण के लिए कई कार्य किए हैं। जंगल सफारी, समान पंक्षी विहार और एक दिन में आठ करोड़ पौधे लगाकर रिकार्ड बनाया है।

अनुराग यादव ने कहा युवा पीढ़ी को पृथ्वी में आ रहे बदलावों को गंभीरता से समझना चाहिए। सचिन सिंह ने कहा पृथ्वी सुरक्षित रहेगी तो मानव भी सुरक्षित रहेगा। औद्योगिक विकास ने पृथ्वी को नुकसान पहुंचाया है। महासचिव सुखवीर सिंह यादव, रावल सिंह, शिवेंद्र सिंह, वैभव यादव, आशीष, राजीव प्रताप, उमेश, बंटी पाल, विपिन कठेरिया, ललित मोहन, रामलखन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें