फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर महिला से लूटे आभूषण

विज्ञापन
दुकानदार को लूटा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एटा। गांव अलूपुर नगला पंचम के निकट बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर महिला से आभूषण लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। पीड़ित महिला ने बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


मैनपुरी के थाना कुरावती के नगला भूड़ निवासी रूमा देवी पत्नी अजब सिंह शनिवार को गांव अहरमई बिचनपुर से अपने बेटे जीतेश के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रही थी। गांव अलूपुर नगला पंचम के पास पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर मां-बेटे को रोक लिया और महिला से आभूषण लूटना शुरू कर दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट से जीतेश को घायल कर दिया।

बदमाश महिला के पास से सोने की जंजीर, झाले, मंगलसूत्र व नगदी लूटने के बाद मैनपुरी की ओर भाग गए। पीड़िता ने थाना जसरथपुर पहुंचकर लूट की जानकारी दी। पुलिस ने बदमाशों को खोजने का प्रयास किया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। थाना प्रभारी जसरथपुर जहागीर खान ने बताया कि घटना के बाद बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें