फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफआईआर दर्ज कराने के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई 18 को

विज्ञापन
तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

सीजेएम न्यायालय में शहर की हिंसा के मामले में तीन प्रार्थना पत्र विचाराधीन चल रहे हैं। बुधवार को इन तीनों मामलों में सुनवाई होनी थी, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। अब सुनवाई की तिथि 18 अप्रैल दी गई है।
विज्ञापन

शहर की हिंसा से जुड़े मामले में समीं अहमद और अन्य दो लोगों की ओर से न्यायालय में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिए। न्यायालय ने इन मामलों में पुलिस से रिपोर्ट तलब कर ली है। दो मामलों में पुलिस की रिपोर्ट आ चुकी है जबकि एक मामले में पुलिस की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। पुलिस ने न्यायालय में जो रिपोर्ट दायर की है उसमें बताया गया है कि मामले पहले से ही दर्ज हैं। बुधवार को पुलिस रिपोर्ट न आने के कारण न्यायालय ने सुनवाई की तिथि 18 अप्रैल निर्धारित कर दी है। अब 18 अप्रैल को एफआईआर दर्ज करने के प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें