फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों का पिछड़ापन दूर करने की तैयारी में सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा।
विज्ञापन

खेलों के क्षेत्र में पिछड़े रहे जिले की प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रदेश सरकार मेहरबान है। पिछले साल खेल क्षेत्र में हुई बेहतरीन प्रगति को देखते हुए शासन ने जिले में एक साल तक प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को गोविंद बल्लभ पंत स्टेडियम में शिविर का शुभारंभ किया गया।

दरअसल, जिले में खिलाड़ी अब तक खेल के प्रशिक्षण के लिए ज्यादातर निजी संस्थानों पर दौड़ लगाते हैं। जहां उनसे प्रतिमाह मोटी फीस वसूली जाती है। वहीं जिले में पिछले साल हुए खेलों के आयोजनों के साथ प्रदेश और राष्ट्र स्तर पर प्रतिभाओं के चमकने से युवाओं का रुझान बढ़ा है। इसे लेकर शासन ने जिले के गोविंद बल्लभ पंत स्टेडियम में एक वर्षीय क्रिकेेट, भारोत्तोलन और कबड्डी प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को जिला क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि शिविर में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को पंजीकरण कराना होगा। जिसके लिए 18 वर्ष के कम उम्र के खिलाड़ियों से 60 और 18 से अधिक उम्र के खिलाड़ियों ने 200 रुपये प्रतिमाह शुल्क लिया जाएगा। क्रिकेट के लिए प्रशिक्षक जिला क्रीड़ाधिकारी, कबड्डी में अभय यादव और भारोत्तोलन में प्रशिक्षक पंकज यादव रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें