बिजली विभाग ने 42 करोड़ रुपये से अधिक के 7251 पुराने बकाएदारों की आरसी जारी कर दी है। राजस्व विभाग की कार्रवाई के बाद 2700 से अधिक बकाएदारों से 17 करोड़ का राजस्व वसूला।
42 करोड़ से अधिक के बिजली बकायेदार सात हजार से अधिक पुराने बकायेदारों की आरसी जारी करने से हड़कंप है। तहसील प्रशासन की सख्ती से अभी तक 17 करोड़ की वसूली भी हो चुकी है। अभी भी चार हजार से अधिक बकायेदारों पर 27 करोड़ से अधिक का राजस्व बकाया है।
नए बकाएदारों के विरुद्ध विभागीय टीमें छापा मारकर डिस कनेक्शन एवं केबिल-मीटर उतारने की कार्रवाई कर रही हैं।
अधिकतम सुविधाओं और आपूर्ति के बाद भी उपभोक्ता विद्युत बिलों का भुगतान नहीं कर रहे हैं। हर महीने का भुगतान तो दूर यह लोग करोड़ों पुराना भी दबाए बैठे हैं। ऐसे में जिला राजस्व वसूली एवं लक्ष्य में पिछड़ रहा है।
- सोपाली सिंह, अधिशासी अभियंता ग्रामीण खंड