फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय तीरंदाजी टीम के लिए चुने गए मथुरा के चार खिलाड़ी

विज्ञापन
डैमो - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मथुरा। प्रदेश तीरंदाजी संघ के तत्वावधान में वेटरनेरी विवि खेल मैदान पर आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में तीरंदाजों ने प्रतिभाग किया। प्रदेश की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए 24 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन


सीनियर वर्ग की इंडियन, कंपाउंड एवं रिकर्व राउंड की प्रतियोगिताओं में नेशनल खेलने के लिए आठ-आठ खिलाड़ियों को चुना गया। कंपाउंड धनुष से हुई प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में प्रवीन कुमार मथुरा, शेखर विद्वान, अर्जुन कुमार, अंकित कुमार बागपत नेशनल गेम्स के लिए चुने गए। इसी वर्ग में महिला वर्ग में बागपत से साक्षी वदवान, ज्योति वालियान कुशीनगर, साधना दुबे गाजीपुर, अंशू मथुरा नेशनल के लिए चुनी गईं।

रिकर्व धनुष के पुरुष वर्ग में वेद कुमार मथुरा, सुमित मेरठ, रजनीश कुमार यादव, अनिल यादव सोनभद्र नेशनल के लिए चुने गए। रिकर्व के महिला वर्ग में मधु विद्वान बागपत, नमिता वर्मा गाजीपुर, कशिश बदायूं, गुंजन शर्मा मथुरा चुनी गई हैं। इंडियन राउंड पुरुष वर्ग में नीरज चौहान सोनभद्र, शिवम केशरी वाराणसी, राहुल कुमार चंदौली एवं जावेद चंदौली चुने गए। इस श्रेणी के महिला वर्ग में रितिका सिंह बागपत, अंजली कुमारी, मोनिका सिंह गाजीपुर, एवं अनीता पोडवाल मेरठ ने जगह बनाई है।
विज्ञापन


इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ नगर निगम के मेयर डॉ. मुकेश आर्य बंधु ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वेटरनेरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केएमएल पाठक, रतनलाल फूलकटोरी देवी की प्रधानाचार्या डॉ. नीता सिंह, सुनीता पाठक, वेदकुमार, सत्यदेव, योगेंद्र, पिंकी, अनुज, भाजपा नेता ज्ञानेंद्र सिंह राणा, अतुल कृष्ण महाराज, जनार्दन शर्मा, सुनील, डॉ. सर्वजीत यादव, संघ के अध्यक्ष रामबाबू शर्मा, डॉ. अमित, श्याम सुंदर उपाध्याय, डॉ. प्रीति, प्रेरण, प्रिया के अलावा वेटरनेरी विवि के पीटी इंस्ट्रक्टर जेएन पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें