फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के पीछे पेड़ पर लटका मिला साधु का शव

विज्ञापन
युवती ने फांसी लगाई
विज्ञापन
जैंत/चौमुहां (मथुरा)। जैंत के गांव बाटी में हनुमान मंदिर के पीछे खेत में नीम के पेड़ पर साधु का शव लटका मिला। साधु की नाक से खून बह रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर कब्जे में लिया। डेढ़ माह से मंदिर पर रुका साधु राजस्थान के अलवर के राजाजी के बांस गांव का बताया जा रहा है। पुलिस साधु के आत्महत्या किए जाने की बात मानकर चल रही है।
विज्ञापन


जैंत चौकी के गांव बाटी-अरहेरा मार्ग पर हनुमान मंदिर है। इस मंदिर के पीछे खेत में खड़े नीम के पेड़ पर साधु का शव लटकने की सूचना पर पहुंची जैंत पुलिस ने शव को उतरवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया और मंदिर के कमरे में तलाशी ली। यहां से पुलिस को चिलम और एक आधार कार्ड मिला। इस पर साधु का नाम रामअवतार लिखा हुआ था। फिर भी पुलिस ने कई कागजात खंगाले तो पुलिस को एक नंबर मिला। मृतक के चचेरे भाई को फोन करके जानकारी जुटाई तो हकीकत पता लग सकी।

जैंत चौकी प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मृतक अलवर (राजस्थान) के राजाजी का बांस निवासी भारत चौधरी (28) पुत्र रामअवतार था। यह घर छोड़कर कई साल पहले वृंदावन आ गया था। यहां से साधु का वेश धारण करने के बाद वृंदावन में रहा। करीब डेढ़ महीने पहले बाटी के हनुमान मंदिर पर आकर रहने लगा। चौकी प्रभारी का कहना है कि साधु ने आत्महत्या की है। अंगोछा का फंदा बनाकर पेड़ पर लटका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें