टाउनशिप (मथुरा)। थाना रिफाइनरी की कांशीराम कालोनी में भीड़ की पिटाई से बचने के लिए जान की परवाह किए बगैर युवक ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। तीन मंजिल से कूदे युवक का पैर टूट गया। फिलहाल उसका इलाज वृंदावन के एक हास्पिटल में चल रहा है। इस युवक को प्रेमिका के साथ भीड़ ने पकड़ा था।
मामला पांच दिन पुराना है। थाना रिफाइनरी की कांशीराम कालोनी में लोगों ने तीसरी मंजिल पर एक युवक और युवती को पकड़ लिया था। भीड़ ने युवक की पिटाई शुरू कर दी। बचने की लिए युवक तीसरी मंजिल से कूद गया। तीसरी मंजिल से कूदे युवक को देख भीड़ में खलबली मच गई। उसका पैर टूटने पर परिजन वृंदावन के एक अस्पताल में ले गए। युवक मथुरा में किसी कपड़े की दुकान पर काम करता है। भीड़ ने प्रेमी के पास से गांजा आदि नशे का सामान बरामद किया है। बाद में भीड़ ने युवती से पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया।