फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 लाख की शराब के साथ एक पकड़ा

विज्ञापन
sharab - फोटो : vishnu sharma
विज्ञापन
एटा। होली का त्योहार नजदीक आते ही शराब तस्करों ने गैर प्रांतीय शराब का स्टॉक करना शुरू कर दिया है। होली के त्योहार पर सप्लाई के लिए लाई गई गैर प्रांतीय शराब की पिलुआ पुलिस ने 360 पेटी शराब की बरामद की है। इनकी अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए सीओ सिटी वरुण कुमार ने बताया कि पिलुआ पुलिस देर रात गुलाबपुर समीप गश्त कर रही थी। उसी समय वहां से गुजर रहे एक ट्रक को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने रोक लिया। ट्रक में ऊपर स्क्रैप भरा हुआ था।

जबकि उसके अंदर गैर प्रांतीय शराब रखी हुई थी। इसे लेकर पुलिस ने ट्रक चालक अभिषेक पुत्र रामबाबू निवासी पिपलानी भोपाल मध्यप्रदेश को पकड़ लिया। थाने पहुंचे ट्रक से पुलिस ने अरुणाचल प्रदेश में बिकने वाली शराब की 360 पेटियां बरामद की है। जिनकी अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये बताई है।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को बताया कि होली के त्योहार पर वह शराब को चंडीगढ़ से ट्रक में रखकर बिहार लेकर जा रहा था। चंडीगढ़ से शराब को राजा भाई निवासी चंडीगढ़ ने ट्रक में रखवाई थी। पुलिस टीम को एसएसपी ने दस हजार रुपये का इनाम देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें