फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में गूंजे जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर नगर के शिवालयों में विशेष तैयारियां की गई हैं। शिवालयों को विशेष रूप से सजाया गया है। गंगाघाट से नगर व ग्रामीण क्षेत्र से सैकड़ों कांवड़िये गंगाजल लेकर महाशिवरात्रि पर अपने क्षेत्र के मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन


महाशिवरात्रि पर शिवभक्त बेल, धतूरा व फल आदि चढ़ाकर शिव का दुग्धाभिषेक व जलाभिषेक कर शिव को मनाएंगे। शिवालयों पर विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।

नगर के प्राचीन शिव समाधि मंदिर में पूजा-अर्चना भोर की प्रथम बेला में की जाएगी। शिवालयों पर सुरक्षा के पूरे इंतजाम हैं, लेकिन नगर पालिका ने सफाई पर कोई ध्यान नहीं दिया। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। सफाई न होने से श्रद्धालुओं में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें