कासगंज/सोरों/अमांपुर/गंजडुंडवारा/पटियाली।
मंगलवार को शिवभक्तों ने पूजा अर्चना कर महादेव से मनौतियां मांगी। वहीं शिवालयों में कांवड़ियों ने पहुंचकर गंगाजल से अभिषेक किया।
नगर में भूतेश्वर मंदिर, मालगोदाम मंदिर, चामुंडा मंदिर, पंखवाला बाग मंदिर, प्रभुपार्क मनकामेश्वर मंदिर, रेलवे रोड शिव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भोले के भक्तों ने बेल पत्री, धतूरा आदि का चढ़ाकर महादेव को प्रसन्न किया।
सोरों में श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भोले की उपासना की। लहरा घाट व हरि की पैड़ी में गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने तीर्थनगरी के शिवालयों में शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाया। शिवजी को बेलपत्र धतूरा अर्पित कर भोग लगाया। मंदिर प्रांगणों में बैठकर शिवभक्त शिव स्त्रोत, शिव चालीसा, महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया। पूरे दिन शिवालय भोले के जयकारों से गूंजते रहे। सोमेश्वर मंदिर में सोमेश्वर भगवान का भव्य श्रंगार किया गया। श्रद्धालु भगवान सोमेश्वर के दिव्य दर्शन के लिए देर रात तक आते रहे। महाकालेश्वर, मनकामेश्वर, योगेश्वर, नीमेश्वर, भूतेश्वर, लहरेश्वर, रूपेश्वर, कालीशंकर महादेव, दूधेश्वर, कटरेश्वर, काशीनाथ महादेव आदि शिवालयों में भी भगवान शिव का श्रंगार कर उत्सव मनाया गया।
अमांपुर में भी शिवमंदिरों पर पूजा अर्चना की गई और कांवड़ियों भी शिव भक्तों ने सेवा की। कांवड़ियों की सेवा लिए दूध, फालहार, मिठाई, दर्द निवारक गोलियों की व्यवस्था की गई। विक्की गोयल, सुनील गुप्ता, आकाश गुप्ता सरार्फ , हेमंत दीक्षित, शिवम गोयल, राहुल जौहरी, मनोज सरार्फ , गुड्डू चौहान, सुधीर गुप्ता, शनि देव गुप्ता आदि भक्तगण मौजूद रहे।
गंजडुण्डवारा में महाशिव रात्रि के पावन पर्व पर रेलवे रोड स्थित पंचायती बाग वनखंडी मंदिर, हनुमान गढ़ी, मुहल्ला खैरू स्थित शिव मंदिर, मुहल्ला धनपाल स्थित ब्रह्मदेव महाराज गोरी शंकर मंदिर, नगला इमामबख्श, पालीवाल मंदिर, चक्की वाले महाराज, कादरगंज रोड स्थित शिवमंदिर, स्वर्णकार मंदिर, दुर्गा मंदिर सहित अन्य शिवालयों पर भक्तों ने पहुंचकर पूजा अर्चना की। मनौतियां की। वहीं कांवड़ियों ने गंगाजल से शिव का अभिषेक किया।
पटियाली में महादेव शिवलिंग पाताली मंदिर, मेंहदी वाले मंदिर पर शिवभक्तों ने बेलपत्र, धतूरा, धूप, दीप आदि चढ़ाकर जलाभिषेक कर मनौतियां मांगी।
फोटो प्रेषित है।