कासगंज। ग्राम पंचायतों के रिक्त 23 पदों के लिए सोमवार को नामांकन दाखिल हुए। दो प्रधान पद के लिए सात नामांकन दाखिल किए गए। जबकि क्षेत्र पंचायत के तीन पदों पर पांच नामांकन जमा किए गए। ग्राम पंचायत सदस्यों के 18 पदों के लिए एक-एक नामांकन दाखिल किया गया।
पटियाली की ग्राम पंचायत नगला आशानंद में प्रधान पद के लिए प्यामा देवी, श्रीदेवी सुराजा देवी ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किए। गंजडुडवारा की ग्राम पंचायत अलीपुर दादर में प्रधान पद के लिए अजय सिंह, अजय कुमार, रणजीत, बेबी सिंह ने अपने नामांकन जमा किए।
सोरों की क्षेत्र पंचायत क्यामपुर बहेड़िया वार्ड 43 और गंजडुडवारा की क्षेत्र पंचायत सुन्नगढ़ी वार्ड 88 के लिए एक-एक नामांकन और गंजडुडवारा की बहरोजपुर क्षेत्र पंचायत वार्ड 41 के लिए तीन नामांकन दाखिल किए गए। ग्राम पंचायत सदस्यों में गंजडुडवारा के मस्तीपुर वार्ड चार, भीकमपुर वार्ड 11, बहरोजपुर वार्ड वार्ड पांच, न्यौलीफतुआबाद वार्ड छह, पटियाली की ग्राम पंचायत वार्ड 10, मूढ़ा वार्ड 6, द्विवरैया वार्ड दो, सोरों के ग्राम पंचायत चंदनपुर गऊपुरा वार्ड 15, पचलना वार्ड 7, सिढ़पुरा के ग्राम पंचायत अखतऊ मगदपुर वार्ड 11, सरवल वार्ड 15, ताजपुर वार्ड 10, कासगंज के ततारपुर माफी वार्ड 3, छिछौरा वार्ड 1,अहरौली वार्ड 2, मामो वार्ड 2,व 6 के लिए एक एक-एक नामांकन दाखिल किए गए। नामांकन की जांच के बाद दो क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं सभी ग्राम पंचायत सदस्यों के निर्विरोध निर्वाचन होना तय है।
नामांकन प्रकिया के तहत मंलवार सुबह 10 बजे से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 15 फररवरी सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामंकन वापसी और इसी दिन दोपहर तीन बजे से प्रातीक चिह्न आवंटन किए जाएंगे। 22 फरवरी सुबह सात बजे से सायं पांच बजे तक मतदान तिथि निर्धारित की गई है। जबकि मतगणना का कार्य 24 फरवरी सुबह आठ बजे से होगा।