फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर/पटियाली/गंजडुंडवारा। रोजगार सेवकों ने ब्लॉक पर धरना प्रदर्शन कर मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की। प्रदर्शन के बाद रोजगार सेवकों ने न्यूनतम 6000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिए जाने की मांग करते हुए खंड विकास अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे।
विज्ञापन


सहावर में रोजगार सेवकों ने बकाया भुगतान और अन्य समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। ग्राम रोजगार सेवकों, पंचायत मित्रों ने कहा कि उन्हें समय से मानदेय नहीं मिलता हैं। मात्र एक या दो माह का ही मानदेय मिलता हैं। समस्याओं से संबंधित मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन रोजगार सेवकों ने खंड विकास अधिकारी को सौंपा। 

पटियाली में पंचायत स्तर पर कार्यरत पंचायत मित्र, रोजगार सेवकों धरना प्रदर्शन में कहा कि उन्हें बीते कई महीनों से मानदेय नहीं मिला है। उन्होंने समस्याओं के निराकरण की मांग की। बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समस्या के निस्तारण की मांग की। 
विज्ञापन


गंजडुंडवारा में रोजगार सेवको नें मानदेय के भुगतान के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। रोजगार सेवकों का कहना है कि सरकार की विभिन्न योजनाओं में उनसे सेवाऐं तो लेती हैं, लेकिन मानदेय का भुगतान नहीं करती। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें