मथुरा। जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोेेेजित जिला सब जूनियर क्रिकेट लीग के पहले सेमीफाइनल मैच में आरकेडियन पब्लिक स्कूल की टीम ने रमनलाल इंटरनेशनल शोरावाला की टीम को सात विकेट से रौंद दिया। मैच में मात्र 26 गेंदों पर 57 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले लक्ष्य राठी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टॉस आरकेडियन की टीम ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। रमन लाल की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 116 रन पर ढेर हो गई। आरकेडियन की ओर से सुमित, तुषार, अमन ने दो-दो विकेट लिए।
जवाब में आरकेडियन की ओर से 11 ओवर पांच बॉल में ही जीत के लिए आवश्यक रन बना लिए। विकेट कीपर बल्लेबाज लक्ष्य के अलावा अंशुल ने 39 रनों की आकर्षक पारी खेली। रमन लाल की ओर से उदय ने दो विकेट, राहुल ने एक विकेट लिया।
दूसरा सेमीफाइनल शुक्रवार को रमन लाल शोरावाला और हरीश राघव पब्लिक स्कूल के बीच खेला जाएगा। अंपायरिंग मौहम्मद असलम, रोहित सिंह, स्कोरिंग करन शर्मा, राहुल जादौन ने की। मुनीष भार्गव, कमल चावला, रितेश शर्मा, जेपी नौटियाल, अजय अग्रवाल आदि थे।