फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली मूल्यों में वृद्धि के विरोध में आए सपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। भाजपा सरकार द्वारा बिजली मूल्यों में बेहताशा वृद्धि किए जाने के विरोध में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बढ़ी दरों को वापस न लेने पर सड़क पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

पूर्व विधायक हुकुम चंद तिवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार तानाशाही की सरकार है। झूठे वायदों से जनता को ठगा जा रहा है। नोटबंदी और जीएसटी से देश की अर्थव्यवस्था को ध्वस्त कि या गया है।
पार्टी के जिला अध्यक्ष तनवीर अहमद ने कहा सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण किसान, मजदूर, नौजवान, व्यापारी वर्ग बर्बाद हो रहा है। बिजली की बढ़ी दरों ने आम जन की कमर तोड़कर रख दी है।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदीप चौधरी, ठाकुर किशोर सिंह, रामधन गुर्जर, श्याम मुरारी चौहान, शिवकुमार यादव, मुकेश सिकरवार, डा.राजन रिजवी आदि ने भी विचार रखे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा।
प्रदर्शन में सईद कुरैशी, संजय शर्मा, आकाश माहौर, डा.अबरार हुसैन, रवि यादव, संदीप दिवाकर, डा.शारदा शर्मा, मुन्नी यादव, सीमा करन, अग्रवती यादव, सौमोती, चंद्रवीर यादव, मनोज यादव, अभिषेक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें