फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी बार में भी ठीक नहीं हो सकी मतदाता सूची

विज्ञापन
मतदाता सूची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। निकाय चुनाव के लिए तैयार कराई गई मतदाता सूची दूसरी बार में भी पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाई है। किसी वार्ड से मतदाताओं के नाम सूची से गायब हैं तो किसी क्षेत्र के मतदाता दो दो वार्डों के वोटर बन गए है। प्रशासन की लापरवाही प्रत्याशियों के समीकरण बिगाड़ सकती है।
विज्ञापन


निकाय चुनाव जब जून में होने की संभावना को लेकर मतदाता सूची तैयार कराई गई थी। उस समय सूची में तमाम खामियां सामने आई। इसके बाद फिर से मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कराया गया। सूची पुनरीक्षण के बाद भी अभी भी सूची की खामियां पूरी तरह से सही नहीं हो पाई हैं। वार्ड 3 सुंदर नगर में काफी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से गायब हैं।

वार्ड 9 गंगेश्वर कालोनी के नाम से है। जबकि वार्ड 11 खेरिया लक्ष्मीगंज के नाम से है। वार्ड 11 में गंगेश्वर कॉलोनी का भी कुछ हिस्सा शामिल कर दिया है, जिससे इस क्षेत्र के काफी संख्या में मतदाता दोनों वार्डों में शामिल हो गए है। इस तरह की समस्या किसी एक या दो वार्ड की नहीं बल्कि कई वार्डों की है। सूची की इस खामी से काफी संख्या में मतदाता अपना वोट डालने से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन


वार्ड 3 के निवासी निवर्तमान सभासद राजकुमार ने बताया कि उनके क्षेत्र के काफी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची में नहीं हैं। गंगेश्वर कालोनी निवासी जितेंद्र नेे बताया कि उनके क्षेत्र के काफी संख्या में नाम दोनों वार्डों में शामिल हो गए है। दोनों वार्डों के प्रत्याशी उनसे वोट मांगने के लिए आ रहे है। वार्ड 20 के गली बोहरान निवासी हरिओम ने बताया कि पिछली सूची में उनके मकान में पड़ोस के मतदाताओं के नाम शामिल कर दिए गए थे। अब पड़ोस के मतदाताओं को उनके वास्तविक मकान में नहीं दिखाया है। बल्कि उनके ही मकान में नंबर जोड़कर मतदाताओं को दर्शाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें