फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई ने शिविर लगाकर दी जीएसटी जानकारी

विज्ञापन
GST in MRP
विज्ञापन
कासगंज। भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के सभागार में जीएसटी पर व्यापारियों को जानकारी देने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सीए, और अधिवक्ताओं ने जीएसटी से संबंधित जानकारियां उपलब्ध कराईं।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि सहायक कमिश्नर देवेंद्र सिंह ने कहा कि जीएसटी को सरल किया गया है। इसमें किसी व्यापारी को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। यदि फिर भी समस्या आती हैं तो कार्यालय से संपर्क कर समाधान किया जा सकता हैं। सीए प्रदीप अग्रवाल ने भी जीएसटी से संबंधित जानकारियां दी। अधिवक्ता मोहित अग्रवाल ने कानूनी पहलुओं की जानकारी दी।

इस दौरान लोगों द्वारा जीएसटी से संबंधित पूछे गए प्रश्नों का भी उत्तर देकर समाधान किया गया। शाखा प्रबंधक आरके सिंह ने कहा कि जीएसटी को लेकर व्यापारी वर्ग काफी उलझन में हैं। समस्याओं के समाधान और जीएसटी के संबंध में अधिक जानकारी के लिए शिविर का आयोजन किया गया है। गौरव, मयंक राज, पंकज, मुनेंद्र पाल सिंह, अक्षय प्रताप, राशि कुमार, गिरीश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें