फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी। विस चुनाव के दौरान हुए विवादों का चिह्नांकन कर अपराधिक प्रवृति के लोगों की निगरानी शुरू हो गई है। नगर निगम, पालिका और नगर पंचायतों की सीमा से आठ किमी परिधि में आने वाले शस्त्र लाइसेंस निकाय चुनाव में जमा होंगे।
विज्ञापन


निकाय चुनाव की अधिसूचना भले ही जारी नहीं हुई, लेकिन एसएसपी डा.मनोज कुमार ने निकाय चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह को चुनाव नोडल की जिम्मेदारी सौंपी है। निकाय चुनाव के संबंध में आने वाली हर सूचना पर कार्रवाई के साथ चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का खाका खींचा जा रहा है।

एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में फिरोजाबाद नगर निगम, शिकोहाबाद, सिरसागंज एवं टूंडला नगर पालिका, एका, जसराना एवं फरिहा नगर पंचायत की सीमा के आठ किमी परिधि में आने वाले लाइसेंस धारकों के शस्त्र जमा कराए जाएंगे। जिला स्तर पर एडीएम उदय सिंह और एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह के नेतृत्व में स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन


तहसीलों में एसडीएम, सीओ एवं थाना प्रभारी स्क्रीनिंग कमेटी में होंगें। उन्होंने कहा हर थाना क्षेत्र के अपराधिक प्रवृति के लोगों की सूची तैयार कर 107-16 मेें पाबंद कराया जाएगा। जेल से रिहा होने वाले अपराधियों की मॉनीटरिंग होगी। पिछली बार चुनाव को प्रभावित करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। ताकि नगर निकाय चुनाव निष्पक्षता और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें