फिरोजाबाद। जिले में शिक्षक पात्रता परीक्षा 15 अक्तूबर को दो पालियों में होगी।16 परीक्षा केंद्रों को चार जोन व पांच सेक्टरों में बांटते हुए एसडीएम एवं सीओ को प्रभारी बनाया है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दो उप निरीक्षक, दो एचसीपी, दस-दस सिपाही एवं दो महिला कांस्टेबल तैनात रहेंगी। बाहर से परीक्षार्थियों के आने के कारण बस स्टेंड व रेलवे स्टेशन पर फोर्स तैनात रहेगा।
प्रथम पाली की सुबह दस बजे से 12.30 बजे तक नौ केंद्रों पर होगी। प्रथम पाली में 5997 परीक्षार्थी शामिल होंगे। द्वितीय पाली की दोपहर 2.30 से शाम को पांच बजे तक सभी 16 कालेजों में बनाए गए केंद्रों पर होगी। इसमें 9512 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पुलिस प्रशासन की ओर से टीईटी परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले में व्यापक इंतजाम किए हैं।
शिकोहाबाद में नारायण इंटर कालेज, पाली इंटर कालेज, बीडीएम गर्ल्स इंटर कालेज, एके इंटर कालेज, एके डिग्री कालेज, नारायण डिग्री कालेज व पाली डिग्री कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सिरसागंज में एमडी जैन इंटर कालेज, क्षेत्रीय इंटर कालेज, फिरोजाबाद नगर में पीडी जैन इंटर कालेज, तिलक इंटर कालेज, एसआरके इंटर कालेज, दाऊदयाल गर्ल्स इंटर कालेज, एमजी गर्ल्स इंटर कालेज, इस्लामियां इंटर कालेज, गोपीनाथ इंटर कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया है।