जलेसर (एटा)। हार्डवेयर की दुकान से सामान खरीदते समय एक व्यक्ति की जेब में रखे दो लाख पैंतालीस हजार रुपये गायब हो गए। इससे बाजार में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
रविवार शाम मोहल्ला हतोडा निवासी अनिल कौशल पुत्र रामखिलाडी कौशल मुख्य बाजार में बंसल हार्डवेयर से सामान तौलने वाला कांटा अपनी नई परचून की दुकान के लिए खरीद रहा था। कांटा खरीद कर जैसे ही पैसे देने के लिए जेब में हाथ डाला तो वह भौचक्का रह गया। जेब में रखे दो लाख पैतालीस हजार रुपये गायब थे। पीड़ित ने पुलिस को जानकारी दी।
एसएसआई कन्हैया सिंह सिसोदिया मौके पर पहुंचे। पीड़ित का कहना है कि वह दुकान से कांटा खरीद रहा था उसी दौरान बारह वर्षीय बालक आया था। कुर्ते की जेब में रखे रुपयेउसी ने गायब किए हैं। पुलिस बच्चे की तलाश कर रही है।