फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की पढ़ाई के लिए बर्बाद होना पड़े तो हो जाओ-बघेल

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। आपको अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए बर्बाद होना पड़े तो बर्बाद हो जाओ, क्योंकि बिना शिक्षा के बच्चों का कोई भविष्य नहीं है। यह बातें पंडित दीनदयाल उपाध्याय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के परिणाम के मेधावी छात्रों के सम्मान समारोह के दौरान मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिक्षा नीति न होने के कारण हमारा देश शिक्षा में काफी पीछे है। दुनिया के टॉप 200 विश्वविद्यालयों में भारत का एक भी विश्वविद्यालय शामिल नहीं है। आजादी के बाद इंडिया आगे बढ़ता गया और भारत पीछे होता गया।

कहा कि कई देश ऐसे हैं जिन्होंने बिना अंग्रेजी के ही विकसित राष्ट्र बनाया है, समय की मांग के अनुसार देश में भी अंग्रेजी का महत्व बढ़ा है, जिस पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां आए बच्चे मेधावी हैं। यह अपनी काबलियत पर यहां पहुंचे हैं। उन्होंने युवाओं को राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


उन्होंने टॉप टेन छात्रों को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, पूर्व विधायक मोहनदेव शंखवार, अरविंद पचौरी, उदय प्रताप, जिला उपाध्यक्ष जयजीव पाराशर, नगर अध्यक्ष सतेन्द्र गुप्ता, वृंदावनलाल गुप्ता, शिवशंकर शर्मा, महेश चंदानी, महीपाल निषाद, हनुमंत सिंह बघेल आदि उपस्थित रहे। संचालन आकाश शर्मा ने किया। आयोजक सुशील पौनियां और रामकैलाश यादव रहे।

कैबिनेट मंत्री ने पिछली सरकार को बताया बेवकूफ

टूंडला ब्यूरो। मंच से सरकारी विद्यालयों की खाकी ड्रेस को लेकर कैैबिनेट मंत्री ने अखिलेश सरकार को बेवकूफ करार देते हुए कहा कि खाकी ड्रेस पहनकर छोटे-छोटे बच्चों में हीन भावना आती थी। अधिकांश बच्चे इसी वजह से स्कूल नहीं जाते थे। हमारी सरकार ने ड्रेस में परिवर्तन किया है। इससे बच्चे खुश हैं।

टॉपर्स की सूची-

कुमारी स्वाती, रामनिवास, विमल कुमार, अरजेश, अमन यादव, कुमारी तनु, निहारिका, रतनेश, साक्षी, प्रवास पचौरी, प्रशांत कुमार, विशाल शर्मा, अनु यादव, अंजली, सौरभ, अनुमोल राजौरिया, पंकज कुमार, अमित कुमार, हिमांशु गुप्ता, मधुर गुप्ता, येतेन्द्र कुमार पांडेय, स्मृति जैन, विशाल शर्मा, शिवानी, राज गंगवार, भानु प्रताप, खुशबू, मोहित कुमार, मोनिका, रेशमा, राहुल यादव, प्रियंका, नेहा, मोहिनी, सरिता, माधुरी, सौरभ, अमन सक्सेना, रजनी, विशाल, गुलशन, हरदीप यादव, मनदीप सिंह, मयंक तिवारी, अभिषेक, शिवम, प्रद्युन्म उपाध्याय, दीपांसी चंदेल, अदिती यादव, कल्पला, रजनी, तनु शर्मा, रोहित गुर्जर, दिव्या सिंगर, आदित्य कुशवाह, पंकज कुमार, अंशुल यादव, रिया राठौर, खुशबू, उत्कर्ष राजपूत, लवली, संगीत, राखी, शिखा, आकांक्षा सहित 130 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें