फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के साथ मुफ्त मिलेगा गैस-बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
पीएम मोदी
विज्ञापन
एटा।
विज्ञापन

झोपड़ी और कच्चे मकानाें में रहकर गुजर बसर करने वाले परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना में कुछ नई सौगातें जोड़ी गई हैं। इसके तहत जहां लाभार्थी पक्का आवास बना सकेंगे, वहीं शौचालय के लिए उन्हें अनुदान भी मिलेगा । साथ ही बिजली और गैस कनेक्शन भी मुफ्त मिलेगा।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को आवास दिए जा रहे हैं। इसमें लाभार्थियों के खाते में तीन किश्तों में एक लाख 20 हजार रुपये भेजे जा रहे हैं।
पहली किश्त 40 हजार, दूसरी किश्त 70 हजार और तीसरी किश्त 10 हजार रुपये की होगी। परियोजना निदेशक एसएन सिंह कुशवाह बताते हैं कि योजना के तहत लाभार्थियों को कई योजनाओं का एक साथ लाभ मिल सकेगा। योजना के तहत किश्तों के साथ लाभार्थी को पंचायत राज विभाग से शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपये मिलेंगे। नई व्यवस्था में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत नया रसोई गैस कनेक्शन मिलेगा। दीनदयाल विद्युतीकरण योजना के तहत मुफ्त बिजली कनेक्शन मिलेगा। साथ ही खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत परिवार को पात्र गृहस्थी में शामिल कर सस्ते दर पर अनाज भी मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वरोजगार के साथ मनरेगा का लाभ
योजना के तहत आवास के साथ ही पात्र परिवारों को स्वरोजगार के लिए लोन के साथ मनरेगा में काम दिया जाएगा। मनरेगा से लाभार्थी परिवार को 90 मानव दिवस का लाभ दिया जाएगा। इसके अलावा कोई लाभार्थी अपने घर को और सुविधायुक्त बनाना चाहता है, तो उसे बैंक से सस्ते दर पर 70 हजार रुपये की लोन की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें